ओबरा में चावल बेचते रंगे हाथों पकड़ाया डीलर

ओबरा में चावल बेचते रंगे हाथों पकड़ाया डीलरग्रामीणों ने डीलर के विरुद्ध किया प्रदर्शन, एसडीओ के आदेश सीओ ने किया दुकान सील फोटो नंबर-20,21,परिचय- बरामद चावल,प्रदर्शन करते ग्रामीणऔरंगाबाद/ओबराओबर प्रखंड के चपरा गांव के डीलर सुभंती कुंवर व उसके देवर अशोक कुमार को गरीबों का खाद्यान्न (चावल) बेचते ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और अनुमंडल […]

ओबरा में चावल बेचते रंगे हाथों पकड़ाया डीलरग्रामीणों ने डीलर के विरुद्ध किया प्रदर्शन, एसडीओ के आदेश सीओ ने किया दुकान सील फोटो नंबर-20,21,परिचय- बरामद चावल,प्रदर्शन करते ग्रामीणऔरंगाबाद/ओबराओबर प्रखंड के चपरा गांव के डीलर सुभंती कुंवर व उसके देवर अशोक कुमार को गरीबों का खाद्यान्न (चावल) बेचते ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी के साथ-साथ पुलिस को सूचना दी. डीलर के इस करतूत के विरोध में चपरा गांव के ग्रामीणों ने डीलर के विरूद्ध आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. डीलर का लाइसेंस रद्द करो, गरीबों के साथ खिलवाड़ करना बंद करो, गरीबों के पेट पर लात मारना बंद करो जैसे नारे लगाये. ग्रामीण आलोक कुमार,अमित पासवान, ललन पासवान, विनोद पासवान, मंटू पासवान आदि लोगों का कहना था कि बिगत चार माह से डीलर द्वारा गरीबों को अनाज नहीं दिया गया है. हमेशा मनमानी रवैया अपनायी जाती है और चावल को खूले बाजार में बेच दिया जाता है. प्रदर्शन के दौरान ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार व सीओ तारा प्रकाश को दी. सीओ ओबरा थाने की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और चावल को जब्त किया. सीओ ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर डीलर के दुकान को सील कर दिया गया है. बरामद चावल जन वितरण प्रणाली का ही है. एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि डीलर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. इधर, इस घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार डीलर सुभंती कुंवर अपने देवर अशोक कुमार के साथ जन वितरण का 70 बोरा अनाज एक वाहन पर लेकर बेचने चपरा गांव के पुल के समीप गोलेदार ह्दया यादव के पास पहुंची. जैसे ही चावल बेचने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई वैसे ही ग्रामीणों ने डीलर को रंगे हाथों पकड़ लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >