खेतों में पानी नहीं पहुंचने से किसानों में रोष

खेतों में पानी नहीं पहुंचने से किसानों में रोष फोटो नंबर-13, परिचय- खेत में पड़े दरारओबरा.प्रखंड के अहिरारी गांव में धान की फसल की कटनी तो करा दिया गया, लेकिन रबी फसल की बुआई हेतु पानी की व्यवस्था सिंचाई विभाग के पदाधिकारी द्वारा नहीं कराने से किसानों में रोष व्याप्त है. किसान मनोज पांडेय, सुनील […]

खेतों में पानी नहीं पहुंचने से किसानों में रोष फोटो नंबर-13, परिचय- खेत में पड़े दरारओबरा.प्रखंड के अहिरारी गांव में धान की फसल की कटनी तो करा दिया गया, लेकिन रबी फसल की बुआई हेतु पानी की व्यवस्था सिंचाई विभाग के पदाधिकारी द्वारा नहीं कराने से किसानों में रोष व्याप्त है. किसान मनोज पांडेय, सुनील पांडेय, विजय सिंह, रघुवीर प्रसाद, अर्जुन पासवान, अजय शर्मा ने बताया कि सिंचाई की व्यवस्था नहीं किये जाने के कारण धान की फसल उपज करने में अहिरारी गांव के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. रबी फसल की बुआई करने में कठिनाइया उत्पन्न हो रही है. किसान अपने खेतों में डीजल पंप चला कर धान पटवन तो कर लिये है, लेकिन रबी फसल लगाने में अधिक पानी की आवश्यकता पड़ रही है. सरकार द्वारा इस मामले में कोई पहल नहीं की जा रही है. किसानों ने बताया कि प्रति वर्ष पानी का मालगुजारी सरकार को मुहैया कराया जाता है, लेकिन सिंचाई व्यवस्था में कोई पहल नहीं की जा रही है. विभागीय उदासीनता के कारण यह स्थिति उत्पन्न है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >