डुमरा की गलियों में पशु बांधने से लोग परेशानी

डुमरा की गलियों में पशु बांधने से लोग परेशानी देवकुंड. हसपुरा प्रखंड के डुमरा गांव के गलियों में अतिक्रमणकारियों का साम्राज्य कायम हो गया है. ग्रामीण सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा डुमरा गांव की गलियों में पशु बांधने का सिलसिला वर्षों से जारी है़ साथ ही पशु के खाने के लिए […]

डुमरा की गलियों में पशु बांधने से लोग परेशानी देवकुंड. हसपुरा प्रखंड के डुमरा गांव के गलियों में अतिक्रमणकारियों का साम्राज्य कायम हो गया है. ग्रामीण सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा डुमरा गांव की गलियों में पशु बांधने का सिलसिला वर्षों से जारी है़ साथ ही पशु के खाने के लिए नाद भी गलियों में ही बनाये गये है़ं इससे आने-जाने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है़ इस समस्या से कई लोग पशुओं द्वारा मारने के बाद नाली में गिरे है़ं श्री पांडेय ने कहा कि इस समस्या की ओर स्थानीय जनप्रतिनिधि का भी ध्यान नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >