200 लोगों का हुआ कैंसर का नि:शुल्क जांच

200 लोगों का हुआ कैंसर का नि:शुल्क जांचसावधानी ही कैंसर का बचावखांसी या आवाज का स्वर बैठने पर तुरंत ले चिकित्सीय परामर्श : डाॅ रैना (फोटो नंबर-3,4)कैप्शन- शिविर का उद्घाटन करते समाजसेवी जगदीश प्रसाद सिंह, चिकित्सक डा. पुष्पेन्द्र व अन्य, कैंसर की जांच करते चिकित्सक(लीड) औरंगाबाद (ग्रामीण) महाराणा प्रताप सेवा संस्थान, औरंगाबाद के तत्वावधान में […]

200 लोगों का हुआ कैंसर का नि:शुल्क जांचसावधानी ही कैंसर का बचावखांसी या आवाज का स्वर बैठने पर तुरंत ले चिकित्सीय परामर्श : डाॅ रैना (फोटो नंबर-3,4)कैप्शन- शिविर का उद्घाटन करते समाजसेवी जगदीश प्रसाद सिंह, चिकित्सक डा. पुष्पेन्द्र व अन्य, कैंसर की जांच करते चिकित्सक(लीड) औरंगाबाद (ग्रामीण) महाराणा प्रताप सेवा संस्थान, औरंगाबाद के तत्वावधान में कैंसर जांच व चिकित्सीय परामर्श नि.शुल्क जांच शिविर का आयोजन शहर के एसडी हॉस्पिटल में किया गया. रविवार को आयोजित शिविर का उद्घाटन महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सिंह, महावीर कैंसर संस्थान के पूर्व कैंसर विशेषज्ञ डाॅ अनामिका, अपोलो हॉस्पिटल नयी दिल्ली के पूर्व कैंसर सर्जन डाॅ पीके रैना, एसडी हॉस्पिटल के निदेशक डाॅ पुष्पेंद्र कुमार, महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के प्रवक्ता ई सुबोध कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. अपने संबोधन के दौरान जगदीश प्रसाद सिंह भावुक हो गये. उन्होंने भावुक होने के पीछे जांच शिविर को बताया और मदद के लिए एसडी हॉस्पिटल को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि कैंसर खतरनाक के साथ-साथ जानलेवा बीमारी है. पूरे विश्व में कैंसर की रोकथाम के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, ताकि लोग जागरूक हों और कैंसर से अपने आप को बचा सके. सावधानी ही कैंसर का बचाव है. धूम्रपान से कैंसर की बीमारी होती है. युवाओं को धूम्रपान से अलग रहना चाहिए. डाॅ पीके रैना व डाॅ अनामिका ने लगभग दो सौ लोगों को नि:शुल्क कैंसर जांच के साथ चिकित्सीय परामर्श दिया. चिकित्सकों ने कहा कि मूत्राशय अथवा आंत में गांठ होने पर, खांसी अथवा आवाज के स्वर बैठने, मसा व तिल में बदलाव प्रतित होने पर, या एकाएक वजन में कमी व स्वत: रक्तश्राव या त्वचा पर बैगनिया, काले और नीले रंग का दाग प्रतित होने पर तुरंत चिकित्सक से मिलें और जांच करायें. ये कैंसर के प्रारंभिक लक्षण हो सकते हैं. डाॅ पुष्पेंद्र कुमार ने अस्पताल में आये लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन यहां होता रहेगा. लोग अपनी किसी भी बीमारी को छुपाये नहीं बल्कि चिकित्सक के समक्ष उसकी जानकारी दें. ताकि अनजाने बीमारी से बचा जा सके. सुबोध ने कहा कि महाराणा प्रताप सेवा संस्थान समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती है. कार्यक्रम की देखरेख संस्थान के सचिव अनिल कुमार सिंह ने की. मौके पर रामविलास सिंह, संवेदक पंकज सिंह, अजीत चंद्रा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >