गायत्री महायज्ञ की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

गायत्री महायज्ञ की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता नवीनगर.नवीनगर थाने के समीप स्थित शक्तिपीठ गायत्री मंदिर प्रांगण में एक दिसंबर से महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा. शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित गायत्री महायज्ञ चार दिसंबर को हवन के साथ संपन्न होगा. महायज्ञ की तैयारी को लेकर गायत्री परिवार के सदस्य जुटे हैं. गायत्री परिवार […]

गायत्री महायज्ञ की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता नवीनगर.नवीनगर थाने के समीप स्थित शक्तिपीठ गायत्री मंदिर प्रांगण में एक दिसंबर से महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा. शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित गायत्री महायज्ञ चार दिसंबर को हवन के साथ संपन्न होगा. महायज्ञ की तैयारी को लेकर गायत्री परिवार के सदस्य जुटे हैं. गायत्री परिवार सदस्य मुकेश कुमार ने बताया कि एक दिसंबर को श्रद्धालु के कलश शोभायात्रा के साथ पुनपुन पावन नदी छठ घाट से जलभरी कर यज्ञ का शुभारंभ किया जायेगा. यज्ञ में शांति कुंज हरिद्वार से आये साधु संतों का भजन-प्रचवन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >