सियार कटाने के एक पखवार के बाद मौत

सियार कटाने के एक पखवार के बाद मौत दाउदनगर. शहर के अमृत बिगहा निवासी 48 वर्षीय श्यामदेव पासवान की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार लगभग एक पखवारा पहले उन्हें सियार ने काट लिया था. एंटी रैबीज सुई पीएचसी से लेकर सदर अस्पताल औरंगाबाद तक उन्हें नहीं मिल सका. दौड़ धूप करते-करते देर हो […]

सियार कटाने के एक पखवार के बाद मौत दाउदनगर. शहर के अमृत बिगहा निवासी 48 वर्षीय श्यामदेव पासवान की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार लगभग एक पखवारा पहले उन्हें सियार ने काट लिया था. एंटी रैबीज सुई पीएचसी से लेकर सदर अस्पताल औरंगाबाद तक उन्हें नहीं मिल सका. दौड़ धूप करते-करते देर हो गयी और सियार का जहर पूरे शरीर में फैलता गया. शुक्रवार को उनकी मौत हो गयी. एलआइसी अभिकर्ता अवधेश पांडेय ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी रैबीज सुई उपलब्ध कराने की मांग सरकार से की है.महिला को पारिवारिक लाभ का मिला चेक दाउदनगर. बीडीओ अशोक प्रसाद ने मनार पंचायत के कविता कुंवर को पारिवारिक लाभ का चेक प्रदान किया. उन्हें 20 हजार रुपये का चेक देते हुए बीडीओ ने कहा कि यह रुपये सरकार आपकी मदद के लिए दे रही है. इसका सदुपयोग करें. महिला के पति संजीत चौधरी का निधन हो चुका है. सदस्यता अभियान सफल बनाने का संकल्पदाउदनगर. युवा राजद की एक बैठक अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कहा गया कि कुछ लोगों ने पिछले लोकसभा, एमएलसी व विधान सभा चुनाव में पार्टी में रहते हुए पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया है. हमलोग राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद से आग्रह करते हैं कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर उन्हें पार्टी से निकाला जाये. ये पार्टी हित में बहुत जरूरी है. सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया. बैठक मे कुणाल प्रताप, राहुल कुमार, अमरेश यादव, उदय कुमार, यशपाल, वैभव, रवि, राजू यादव मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >