जलजमाव से छात्र-छात्राएं परेशान

जलजमाव से छात्र-छात्राएं परेशान देवकुंड.गोह प्रखंड के मध्य विद्यालय, उपहारा के पास जलजमाव होने से छात्र-छात्राओं व लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है़ इस संबंध में होमियो पैथ चिकित्सक डाॅ जयदीप कुमार ने बताया कि यह परेशानी कई वर्षों से है, लेकिन इस ओर न तो जिला प्रशासन का ही ध्यान है […]

जलजमाव से छात्र-छात्राएं परेशान देवकुंड.गोह प्रखंड के मध्य विद्यालय, उपहारा के पास जलजमाव होने से छात्र-छात्राओं व लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है़ इस संबंध में होमियो पैथ चिकित्सक डाॅ जयदीप कुमार ने बताया कि यह परेशानी कई वर्षों से है, लेकिन इस ओर न तो जिला प्रशासन का ही ध्यान है न ही किसी जनप्रतिनिधि का. जलजमाव से लगभग दो फुट गड्ढा बन गया है, जिसमें कीचड़ भरा हुआ है़ कीचड़ से हमेशा दुर्गंध निकलते रहती है, जिससे परेशान आसपास के लोगों व छात्र छात्राओं ने जिलाधिकारी से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >