अहियापुर मुखिया के घर से उड़ाये हजार रुपये के सामान

अहियापुर मुखिया के घर से उड़ाये हजार रुपये के सामान हसपुरा.प्रखंड की अहियापुर पंचायत मुखिया मृत्युंजय कुमार के घर से चोरों ने चापाकल के तीन मुंडा, दो हैंडिल समेत बिजली से चलनेवाला पानी मोटर की चोरी कर ली. इस संबंध में मुखिया मृत्युंजय कुमार ने हसपुरा थाने में लिखित आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन […]

अहियापुर मुखिया के घर से उड़ाये हजार रुपये के सामान हसपुरा.प्रखंड की अहियापुर पंचायत मुखिया मृत्युंजय कुमार के घर से चोरों ने चापाकल के तीन मुंडा, दो हैंडिल समेत बिजली से चलनेवाला पानी मोटर की चोरी कर ली. इस संबंध में मुखिया मृत्युंजय कुमार ने हसपुरा थाने में लिखित आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में कहा गया है कि चोर घर के बाहर से बांस की सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ गये और पंचायत में लगाने के लिए घर में रखे चापाकल के सामान सहित घरेलू मोटर पंप लेकर फरार हो गये. घटना का अनुसंधान एसआइ प्रभुनाथ प्रसाद कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >