पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू फोटो नंबर-3-परिचय-मतपेटी की सफाई करते लोग मदनपुर.पंचायत चुनाव के लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रामइशरेश सिंह ने बताया कि सचिव राज्य निर्वाचन आयोग बिहार पटना के पत्रांक के आलोक में कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसके तहत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2016 की तैयारी, बिहार पंचायती राज अधीनियम 2006 की धारा 126 व पंचायत निर्वाचन नियमावली 2006 के अध्याय 4 के नियम 19 से 25 के तहत ग्राम पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रवार मतदाता सूची तैयारी हेतू आदेश प्राप्त है, जिसके तहत मतदाता सूची का वार्ड वार विखंडन किये जा रहे है. मतदाता सूची का प्रकाशन आम लोगों के लिए 28 दिसंबर से 18 जनवरी 16 तक किया जायेगा तथा अंतिम प्रकाशन 25 जनवरी को होगा, जिन व्यक्तियों को आपत्ति दर्ज करना है वे 28 दिसंबर से 18 जनवरी तक दर्ज करा सकते हैं. वहीं मतपेटियों की साफ-सफाई व मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो चुका है.
पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू
पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू फोटो नंबर-3-परिचय-मतपेटी की सफाई करते लोग मदनपुर.पंचायत चुनाव के लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रामइशरेश सिंह ने बताया कि सचिव राज्य निर्वाचन आयोग बिहार पटना के पत्रांक के आलोक में कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसके तहत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2016 की […]
