शहर में अतक्रिमण हटाने उतरे पुलिसकर्मी, दिखायी सख्ती

शहर में अतिक्रमण हटाने उतरे पुलिसकर्मी, दिखायी सख्तीकुछ हद तक मिल जाम से निजात सड़क किनारे रहे बाइकों के हवा भी निकालेफोटो नंबर-1,2-परिचय-अतिक्रमणकारियों को फूटपाथ से हटाती पुलिस,सफारी मालिक के इंतजार में खड़े पुलिसकर्मीऔरंगाबाद, (ग्रामीण)सड़क जाम व अतिक्रमण से कराह रही औरंगाबाद शहर को अतिक्रमणकारियों से मुक्ति दिलाने का बीड़ा पुलिस-प्रशासन ने उठा लिया है. […]

शहर में अतिक्रमण हटाने उतरे पुलिसकर्मी, दिखायी सख्तीकुछ हद तक मिल जाम से निजात सड़क किनारे रहे बाइकों के हवा भी निकालेफोटो नंबर-1,2-परिचय-अतिक्रमणकारियों को फूटपाथ से हटाती पुलिस,सफारी मालिक के इंतजार में खड़े पुलिसकर्मीऔरंगाबाद, (ग्रामीण)सड़क जाम व अतिक्रमण से कराह रही औरंगाबाद शहर को अतिक्रमणकारियों से मुक्ति दिलाने का बीड़ा पुलिस-प्रशासन ने उठा लिया है. शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने का प्रयास भी शुरू कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने अपने वादे के अनुरूप कार्य भी प्रारंभ कर दिया है. अतिक्रमण हटाओ अभियान में भारी संख्या में महिला व पुरुष जवानों के साथ नगर थाने के एक दारोगा को लगाया गया है. शनिवार की सुबह से दोपहर तक एसपी के आदेश पर पुलिसकर्मियों ने बाजार को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सख्ती दिखायी. धर्मशाला मोड़ से रमेश चौक तक अतिक्रमणकारियों में पूरे दिन हड़कंप रहा. पुलिसकर्मियों के साथ नगर पर्षद का एक ट्रैक्टर भी साथ था, जिसे अतिक्रमणकारियों के सामान लादने के लिए रखा गया था. सड़क के किनारे कई जगहों पर रहे बाइकों के हवा भी निकाले. जैसे-जैसे पुलिसकर्मियों की टीम आगे बढ़ रही थी, वैसे-वैसे अतिक्रमणकारी सड़क से अपना सामान समेट रहे थे. फुटपाथ पर अवैध रूप से लगी दुकानों को भी हटाया गया, लेकिन यहां पर पुलिस का चेहरा सख्त नहीं दिखा. पुलिस जवानों के साथ तैनात दारोगा अतिक्रमणकारियों को बकसने के मूड में दिख रहे थे. कई जगहों से आवाज आयी कि चेहरा देख कर फुटपाथी दुकानदारों को हटाया जा रहा है. कई दुकानदारों को तो फुटपाथ के किनारे से जबरन भगाया गया. बात जो भी हो पुलिसकर्मियों की सख्ती ने शनिवार को सड़क जाम व अतिक्रमणकारियों से शहरवासियों को कुछ हद तक राहत मिली है. लोगों का कहना है कि इसी तरह से अगर अभियान जारी रहा तो निश्चित रूप से सड़क जाम से राहत मिलेगी….और सड़क पर ही लगे रहे वाहन फुटपाथ व शहर से अतिक्रमणकारियों को हटाने के दौरान पुलिस को रइशो के शौक के आगे बौना साबित होना पड़ा. शनिवार की सुबह से दोपहर तक पुरानी जीटी रोड पर तीन से चार बड़े वाहन ऐसे लगे थे, जैसे वाहन मालिकों को सरकार ने सड़क रजिस्ट्री कर दी हो. पोस्टऑफिस के ठीक सामने एक सफारी वाहन, बड़ी मसजिद के समीप एक बोलेरो, एक कार व रमेश चौक से ठीक पहले एक स्काॅर्पियों सड़क पर ही खड़ी की गयी थी. पुलिसकर्मियों ने वाहन के मालिकों को खोजने के लिए लगभग 10 मिनट का समय लगाया, लेकिन मालिक नहीं पहुंचे. वह इसलिए कि उन्हें प्रशासन की कार्रवाई कोई मतलब नहीं था और न सड़क जाम से उन्हें मतलब है. हो भी क्यों सड़क जाम में हिस्सेदार जो बनते हैं. अतिक्रमणकारियों को हटाने के दौरान ही पुलिस के दो जवानों ने आपस में बात करते हुए कहा कि लफड़ा क्यों मोल लेना है. हवा खोलेंगे तो हमारी हवा निकलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >