गार्ड को अधमरा कर की लूटपाट

गार्ड को अधमरा कर की लूटपाट कमात मोड़ स्थित मोबाइल टावर का गार्ड अपराधियों की पिटाई से बेहोश गार्ड की बाइक के साथ टावर से दो दर्जन बैटरी लेकर फरार औरंगाबाद (ग्रामीण)मदनपुर थाना क्षेत्र के कमात मोड़ स्थित एक मोबाइल टावर में सशस्त्र अपराधियों ने घुस कर तांडव मचाया. ड्यूटी पर रहे गार्ड अवधेश यादव […]

गार्ड को अधमरा कर की लूटपाट कमात मोड़ स्थित मोबाइल टावर का गार्ड अपराधियों की पिटाई से बेहोश गार्ड की बाइक के साथ टावर से दो दर्जन बैटरी लेकर फरार औरंगाबाद (ग्रामीण)मदनपुर थाना क्षेत्र के कमात मोड़ स्थित एक मोबाइल टावर में सशस्त्र अपराधियों ने घुस कर तांडव मचाया. ड्यूटी पर रहे गार्ड अवधेश यादव की बुरी तरह पिटाई की, उसे अपराधियों ने तब तक पीटा जब तक वह बेहोश न हो गया. गार्ड को अधमरा समझ कर अपराधियों ने मोबाइल टावर का करीब दो दर्जन बैटरी व गार्ड का बाइक लूट कर आराम से चलते बने. गंभीर रूप से जख्मी गार्ड को इलाज के लिए मदनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया. वहां के चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बाहर रेफर कर दिया. घटना शुक्रवार की रात की है. मदनपुर थानाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. जख्मी गार्ड को ठीक होने के बाद ही घटना की पूरी जानकारी प्राप्त होगी. वैसे पुलिस ने मामले की छानबीन और अपराधियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >