लक्ष्य के अनुसार नहीं हुआ इंदिरा आवास नर्मिाण

लक्ष्य के अनुसार नहीं हुआ इंदिरा आवास निर्माणरुपये मिलने के बाद भी आवास अधूरे वर्ष 2013-14 में 20,532 लोगों को मिला लाभ, 867 लाभुकों के ही बने मकान 2014-15 में 8297 लोगों में 2503 ही पूर्ण रूप से बना सके इंदिरा आवास (ग्राफीक्स लगा देंगे)(लीड) औरंगाबाद (नगर)जिले में जिस गति से इंदिरा आवास का निर्माण […]

लक्ष्य के अनुसार नहीं हुआ इंदिरा आवास निर्माणरुपये मिलने के बाद भी आवास अधूरे वर्ष 2013-14 में 20,532 लोगों को मिला लाभ, 867 लाभुकों के ही बने मकान 2014-15 में 8297 लोगों में 2503 ही पूर्ण रूप से बना सके इंदिरा आवास (ग्राफीक्स लगा देंगे)(लीड) औरंगाबाद (नगर)जिले में जिस गति से इंदिरा आवास का निर्माण होना चाहिए उस गति से इंदिरा आवास का निर्माण नहीं हो पा रहा है. इसके पीछे पदाधिकारी सीधे तौर पर लापरवाह दिखायी दे रहे हैं. वर्ष 2013-14 में राज्य सरकार ने 21 हजार 897 इंदिरा आवास जिले में बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया था. लक्ष्य के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा 20 हजार 532 लोगों को इंदिरा आवास का लाभ देते हुए उन्हें प्रथम किश्त के रुपये उपलब्ध कराते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर इंदिरा आवास बनाने का निर्देश लाभुकों को दिया, बावजूद जिले में 867 लाभुकों ने ही अब तक इंदिरा आवास पूर्ण रूप से बना सके हैं, जबकि इंदिरा आवास बनाने के लिए 10 हजार 276 लोगों को द्वितीय किश्त व 7116 व्यक्ति को तृतीय किस्त भी विभाग द्वारा उपलब्ध कर दी गयी है. इसके बावजूद लक्ष्य के अनुसार इंदिरा आवास का निर्माण दो वर्ष बितने के बाद भी जिले में नहीं हो सका. यही नहीं वर्ष 2014-15 में सरकार ने 8298 लाभुकों के इंदिरा आवास बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया था. इसके एवज में 8297 लोगों को चिह्नित करते हुए इंदिरा आवास बनाने के लिए प्रथम किस्त के रुपये उपलब्ध कराये थे. इसके बाद इंदिरा आवास का कार्य शुरू होंने के बाद 4473 लोगों को द्वितीय किस्त के रुपये भी उपलब्ध करा दिये गये, ताकि समय सीमा के अंदर लाभुक इंदिरा आवास बना सके. लेकिन 2503 लोगों ने ही पूर्ण रूप से इंदिरा आवास बना सके. जबकि, अन्य लाभुक इस योजना के रुपये लेकर अभी तक शिथिल पड़े हुए हैं. विगत दिनों जिलाधिकारी कंवल तनुज ने इन्हीं बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ बैठक की थी और समय सीमा के अंदर इंदिरा आवास को पूर्ण करने का निर्देश दिया था. बावजूद इंदिरा आवास लक्ष्य के अनुसार बन कर तैयार नहीं है. इस संबंध में उप विकास आयुक्त संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जो लाभुक रुपये लेकर इंदिरा आवास नहीं बना पाये हैं उन्हें इंदिरा आवास बनाने के लिए नोटिस दिया गया है. इसके बावजूद भी आवास नहीं बनाते हैं, तो कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >