भटके दो बच्चों को किया परिजनों के हवाले औरंगाबाद (नगर) बाल संरक्षण इकाई के प्रतिनिधियों ने रफीगंज से लापता हुए दो बच्चों के परिजनों को शनिवार को सौंप दिया. इससे संबंधित जानकारी देते हुए जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अरूण सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को रफीगंज थाना क्षेत्र के राजा बिगहा बगिचा मुहल्ला के मुजाहिद मुस्तफा व अजमल हुसैन बाजार गया था, लेकिन ट्रेन पकड़ कर गया स्टेशन पहुंच गया. दोनों को गया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर दो पर इधर-उधर भटक रहा था, तभी सुरक्षाकर्मियों ने इन दोनों बच्चों को अपने कब्जे में लेते हुए पूछताछ की. इस दौरान उन बच्चों ने बताया कि गलती से यहां पर आ गये हैं. इस पर सुरक्षाकर्मियों ने गया बाल संरक्षण इकाई के हवाले कर दिया. गया बाल संरक्षण इकाई के प्रतिनिधियों ने इन दोनों बच्चों को अपने कब्जे में लेते हुए औरंगाबाद बाल संरक्षण इकाई को शनिवार को सौंप दिया. इसके बाद परिजनों को सूचना देकर बच्चों को सुपुर्द कर दिया गया.
भटके दो बच्चों को किया परिजनों के हवाले
भटके दो बच्चों को किया परिजनों के हवाले औरंगाबाद (नगर) बाल संरक्षण इकाई के प्रतिनिधियों ने रफीगंज से लापता हुए दो बच्चों के परिजनों को शनिवार को सौंप दिया. इससे संबंधित जानकारी देते हुए जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अरूण सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को रफीगंज थाना क्षेत्र के राजा बिगहा बगिचा मुहल्ला के […]
