बीडीओ ने की योजनाओं की जांचकुटुंबा (औरंगाबाद) परता पंचायत में योजनाओं की जांच शुक्रवार को बीडीओ मनोज कुमार ने की. उनके साथ मनरेगा के जेइ अनिल कुमार, इंदिरा आवास पर्यवेक्षक अजय कुमार थे. जांच के क्रम में बीडीओ ने इंदिरा आवास योजना 13 वीं व 14वीं वित्त से क्रियान्वित योजनाओं को सरसरी निगाह से देखा. बीडीओ ने बताया कि उक्त पंचायत में पेंशन वितरण की अच्छी स्थिति है. मनरेगा एवं 13वीं वित्त से कराये गये कार्य संतोषप्रद है. उन्होंने बताया कि 14वीं वित्त का कार्य प्रगति पर है. बीडीओ के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनसे मांग किया कि ग्राम सभा का आयोजन समयानुसार नहीं किया जाता है.इस पर बीडीओ ने पंचायत सेवक से नियत समय पर ग्राम सभा कर सूचित करने को कहा. बीडीओ ने बताया कि वर्ष 1996 से 2004 तक के अधूरे इंदिरा आवास जो किसी कारणवश पूर्ण नहीं हो सका उसे इंदिरा आवास जीर्णोद्धार योजना के तहत 30 हजार की राशि आवंटित कर पूर्ण कराने का भी निर्देश दिया. उन्हाेंने जानकारी दी कि शनिवार को जिला से गठित टीम द्वारा ग्राम पंचायत तेलहारा, डुमरा तथा कर्मा बसंतपुर में इंदिरा आवास जीर्णोद्धार योजना के तहत कराये गये कार्यों की जांच की जायेगी.आरोपित के घर कुर्की जब्तीअंबा(औरंगाबाद): थाना क्षेत्र के बलिया गांव में शुक्रवार को लड़की के अपहरण मामले में आरोपित बनाये गये योगेंद्र सिंह उर्फ लल्लू सिंह के घर में पुलिस ने कुर्की जब्ती की. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि उक्त मामले में दो व्यक्ति दीपक कुमार एवं योगेंद्र को लड़की के पिता द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में आरोपित बनाया गया था. दीपक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. योगेंद्र सिंह फरार चल रहे थे जिनके विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी है.जब्त किये गये समान की सूची तैयार कर थाना लाया गया है.
बीडीओ ने की योजनाओं की जांच
बीडीओ ने की योजनाओं की जांचकुटुंबा (औरंगाबाद) परता पंचायत में योजनाओं की जांच शुक्रवार को बीडीओ मनोज कुमार ने की. उनके साथ मनरेगा के जेइ अनिल कुमार, इंदिरा आवास पर्यवेक्षक अजय कुमार थे. जांच के क्रम में बीडीओ ने इंदिरा आवास योजना 13 वीं व 14वीं वित्त से क्रियान्वित योजनाओं को सरसरी निगाह से देखा. […]
