ग्रामीण बच्चों में संभावनाओं की कमी नहीं है : प्राचार्य

ग्रामीण बच्चों में संभावनाओं की कमी नहीं है : प्राचार्य भारतीय संविधान व समकालीन विषय पर हुई प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने लिया भाग (फोटो नंबर-23)कैप्शन- प्रतियोगिता का निरीक्षण करते प्राचार्य औरंगाबाद (सदर) राजकीय कृत राजा जगन्नाथ इंटर विद्यालय देव के छात्र-छात्राओं के बीच शुक्रवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विद्यालय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता […]

ग्रामीण बच्चों में संभावनाओं की कमी नहीं है : प्राचार्य भारतीय संविधान व समकालीन विषय पर हुई प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने लिया भाग (फोटो नंबर-23)कैप्शन- प्रतियोगिता का निरीक्षण करते प्राचार्य औरंगाबाद (सदर) राजकीय कृत राजा जगन्नाथ इंटर विद्यालय देव के छात्र-छात्राओं के बीच शुक्रवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विद्यालय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में भारतीय संविधान एवं समकालीन विषय पर आधारित प्रश्नों को बच्चों के समक्ष रखा गया. प्रतियोगिता में छात्रों को चार समूहों में विभाजित किया गया था, जिनके समूह का नाम भास्कर, मार्तंड, दीनकर व दिवाकर दिया गया था. उत्साहित छात्रों ने प्रतियोगिता के प्रश्नों का हल ढूंढने में उत्सुकता दिखायी. इस प्रतियोगिता के प्रश्नोतरी का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य डाॅ उमेश प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में की गयी. प्राचार्य डाॅ उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए उनमें उत्सुकता और उन्हें हमेशा तैयार रहना बेहद जरूरी है. ग्रामीण बच्चों में संभावनाओं की कमी नहीं है. बस उसे पहचानने की जरूरत है. विद्यालय के छात्रों के संपूर्ण विकास के लिए हम कटिबद्ध हैं. हर स्तर पर छात्रों को विद्यालय में शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि विद्यालय में छात्र-छात्राएं अपनी उपस्थिति नियमित सुनिश्चित करें. ताकि उनके शिक्षण संबंधित समस्याओं को विद्यालय दूर कर सके .कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के विज्ञान शिक्षक संजय कुमार सिंह एवं राजेश कुमार ने किया. इस दौरान विद्यालय के शिक्षक डॉ राजाराम पाल, संजय कुमार,वीणा कुमारी, अर्चना कुमारी, नरगिस आरा, मधू कुमारी, ललन राम, मनोज पासवान व गुप्तेश्वर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >