सरेया में सामुदायिक भवन का उद्घाटन

सरेया में सामुदायिक भवन का उद्घाटन नवीनगर विधायक का कई गांवों में हुआ भव्य स्वागत (फोटो नंबर-22) परिचय-अभिनंदन समारोह में शामिल विधायक वीरेंद्र सिंह व अन्य औरंगाबाद (ग्रामीण)नवीनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए जदयू विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह का बारुण प्रखंड के कई गांवों में नागरिक अभिनंदन किया गया. खैरा, बड़ी खूर्द, सरेया, पुनाबार, सलेमपुर, […]

सरेया में सामुदायिक भवन का उद्घाटन नवीनगर विधायक का कई गांवों में हुआ भव्य स्वागत (फोटो नंबर-22) परिचय-अभिनंदन समारोह में शामिल विधायक वीरेंद्र सिंह व अन्य औरंगाबाद (ग्रामीण)नवीनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए जदयू विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह का बारुण प्रखंड के कई गांवों में नागरिक अभिनंदन किया गया. खैरा, बड़ी खूर्द, सरेया, पुनाबार, सलेमपुर, करमा, मोख्तियारपुर, भेलवा, दुधैला, दुधार, सुंदरगंज सहित कई गांवों में विधायक का आम लोगों ने भव्य स्वागत किया. पुनाबार व सरेया गांव में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का भी विधायक ने उद्घाटन किया. बड़ी कला गांव में उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जला कर किया. विधायक ने संबोधन में कहा कि सबका साथ और सबका विकास के तर्ज पर क्षेत्र में कार्य किया जायेगा. जिस गांव के ग्रामीण उन्हें याद करेंगे वे निश्चित रूप से वहां शामिल होंगे. नवीनगर व बारुण का विकास ही हमारा एकमात्र उद्देश्य है. विधायक ने आम-अवाम से मिलने के दौरान उन्हें विकास का भरोसा दिलाया. इस मौके पर पूर्व मुखिया डाॅ चंदन कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार, मुखिया उदय पटेल, सिद्धि मेहता, नवरंग सिंह, लक्ष्मण सिंह, युवा नेता नीरज कुमार, आनंद कुमार, मिथिलेश मेहता, महावीर मेहता, ओम प्रकाश गुप्ता, विजय पासवान आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >