फर्जी आवेदन देना पड़ा महंगा, जेल

फर्जी आवेदन देना पड़ा महंगा, जेल डीएम के जनता दरबार में पहुंचे 112 फरियादी औरंगाबाद (नगर)समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज ने जनता दरबार लगा कर 112 लोगों की शिकायत सुनी. जनता दरबार में कुटुुंबा प्रखंड की दधपा पंचायत अंतर्गत रसोइया गांव के धनंजय सिंह चंद्रवंशी एक आवेदन व इंदिरा आवास का फोटो […]

फर्जी आवेदन देना पड़ा महंगा, जेल डीएम के जनता दरबार में पहुंचे 112 फरियादी औरंगाबाद (नगर)समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज ने जनता दरबार लगा कर 112 लोगों की शिकायत सुनी. जनता दरबार में कुटुुंबा प्रखंड की दधपा पंचायत अंतर्गत रसोइया गांव के धनंजय सिंह चंद्रवंशी एक आवेदन व इंदिरा आवास का फोटो लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचे, कहा कि दूसरे किस्त के रुपये अभी तक नहीं मिले हैं. इसके कारण काफी परेशानी हो रही है. जब जिलाधिकारी को आवेदन व फोटो देखकर फर्जी होने की आशंका हुई. जिलाधिकारी ने तत्काल कुटुंबा प्रखंड विकास पदाधिकारी को बुलाया और पूरे मामले की जांच करायी, तो पूरा मामला फर्जी निकला. इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल उसे गिरफ्तार करते हुए कुटुंबा बीडीओ को उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने का निर्देश दिया. कुटुंबा बीडीओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जा रही है. जनता दरबार में अरथुआ गांव से पहुंची हुस्ने आरा ने शिकायत की कि उर्दू कन्या मध्य विद्यालय में शिक्षा सचिव का फर्जी नियुक्ति कर विद्यालय के विकास के रुपये निकाल लिये गये हैं. इसरौर गांव के अंजय कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2011-12 में अर्धनिर्मित आरसीसी पुलिया का निर्माण कराया गया था, जो अब तक पूरा नहीं हो सका है. इसके कारण आने-जाने में काफी परेशानी होती है. चंदौली गांव के शैलेश पासवान ने कहा कि हार्ट का ऑपरेशन करवाना है. आर्थिक स्थिति सही नहीं रहने के कारण काफी दिन से लाचार हूं. परता पंचायत के मुखिया वीरेंद्र पांडेय ने कल्पवृक्ष धाम से अतिक्रमण हटाने की मांग की. विशुनपुर उच्च विद्यालय छात्र नेहा कुमारी ने शिकायत की कि अधिक शुल्क लेकर इंटर में नामांकन किया गया है. जिलाधिकारी ने सभी मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को जांचोपरांत कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >