राष्ट्र की एकता व अखंडता का छात्राओं ने लिया संकल्प संविधान दिवस पर किशोरी सिन्हा गर्ल्स हाइस्कूल में छात्राओं के बीच हुई क्विज व निबंध प्रतियोगिता (फोटो नंबर-16)कैप्शन- शपथ लेती किशोरी सिन्हा गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राएं(कैंपस पेज के लिये) औरंगाबाद (नगर)संविधान दिवस केे मौके गुरुवार को पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये. इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच कहीं पेटिंग, तो कहीं निबंध व क्विज का आयोजन किया गया. शहर के किशोरी सिन्हा गर्ल्स हाइस्कूल में सैकड़ों छात्राओं के बीच क्विज व निबंध प्रतियोगिता करायी गयी. इससे पहले विद्यालय के प्रधानाध्यापिका के नेतृत्व में सभी शिक्षकों व छात्राओं ने एक साथ शपथ पत्र पढ़ा. ‘ हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व, संपन्न, समाजवादी धर्म निरपेक्ष, लोकतंत्र गणराज्य बनाने के लिए तथा समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास धर्म व उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठता व अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति के गरिमा व राष्ट्र की एकता व अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर 1949 के संविधान को अंगीकृत अधिनियमित व आत्मसर्पित करते हैं’ इसके बाद छात्राओं को ग्रुप बनाकर क्विज व निबंध प्रतियोगिता करायी गयी. प्रधानाध्यापिका उमा देवी ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को ही संविधान के कई अनुच्छेद अंगीकृत कर लिये गये थे. इस मौके पर छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन करने सेे छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है. छात्राओं में कलाओं की कमी नहीं होती, बस इसे उभारने की जरूरत रहती है. ऐसे ही कार्यक्रम के मौके पर छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा उभारने का अवसर मिलता है. इस मौके पर शिक्षक ओमप्रकाश्, जुबैर आलम, उषा कुमारी, रंजती कुमारी, रणधीर कुमार, मंजु कुमारी सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थी. इधर, जिले के कई अन्य विद्यालयों में भी संविधान दिवस पर प्रार्थना सत्र के दौरान शपथ ली गयी. इस मौके पर कई प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.
राष्ट्र की एकता व अखंडता का छात्राओं ने लिया संकल्प
राष्ट्र की एकता व अखंडता का छात्राओं ने लिया संकल्प संविधान दिवस पर किशोरी सिन्हा गर्ल्स हाइस्कूल में छात्राओं के बीच हुई क्विज व निबंध प्रतियोगिता (फोटो नंबर-16)कैप्शन- शपथ लेती किशोरी सिन्हा गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राएं(कैंपस पेज के लिये) औरंगाबाद (नगर)संविधान दिवस केे मौके गुरुवार को पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये. […]
