पेंटिंग में कोमल व निबंध प्रतियोगिता में भारती अव्वल मद्य निषेध दिवस पर छात्र-छात्राओं के बीच करायी गयी प्रतियोगिता औरंगाबाद (नगर)मद्य निषेध दिवस पर बुधवार को गेट स्कूल के प्रागंण में जिले के विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक डाॅ निरंजय कुमार ने बताया कि निबंधन उत्पाद व मद्य निषेध विभाग, शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मद्य निषेद दिवस के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इस प्रतियोगिता में मद्य निषेध से जुड़े विषय पर निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता करायी गयी. इस प्रतियोगिता के अंतर्गत पेंटिंग में नवोदय विद्यालय बारुण की कोमल कुमारी को प्रथम, इसी विद्यालय के प्रगति कुमार मिश्रा को द्वितीय व विवेकानंद विजन आइडियल पब्लिक स्कूल यारी औरंगाबाद की अनुप्रिया को तृतीय पुरस्कार दिया गया. निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जवाहर नवोदय विद्यालय बारुण की भारती कुमारी को दिया गया व द्वितीय पुरस्कार सरस्वती शिशु मंदिर के शुभम चंद्र को व तृतीय पुरस्कार जवाहर नवोदय विद्यालय बारुण की सुमन कुमारी को मिला. प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अमिताभ रंजन, डाॅ सुरेंद्र मिश्र, मिथिलेश मधुकर, कालिका सिंह, चंदन कुमार, मोहम्मद इकबाल, सोनाली, सोनम, उर्मिला, इरशाद हुसैन, संजय बैठा आदि उपस्थित थे.
पेंटिंग में कोमल व निबंध प्रतियोगिता में भारती अव्वल
पेंटिंग में कोमल व निबंध प्रतियोगिता में भारती अव्वल मद्य निषेध दिवस पर छात्र-छात्राओं के बीच करायी गयी प्रतियोगिता औरंगाबाद (नगर)मद्य निषेध दिवस पर बुधवार को गेट स्कूल के प्रागंण में जिले के विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने […]
