राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत 12 को

राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत 12 को(फोटो नंबर-16)कैप्शन- जानकारी देते जिला जज ओमप्रकाश सिन्हा औरंगाबाद (नगर)राष्ट्रीय सेवा विधिक प्राधिकार के निर्देश पर 12 दिसंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवाहर न्यायालय औरंगाबाद में किया गया है. मंगलवार को इससे संबंधित जानकारी देते हुए जिला व सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश सिन्हा […]

राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत 12 को(फोटो नंबर-16)कैप्शन- जानकारी देते जिला जज ओमप्रकाश सिन्हा औरंगाबाद (नगर)राष्ट्रीय सेवा विधिक प्राधिकार के निर्देश पर 12 दिसंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवाहर न्यायालय औरंगाबाद में किया गया है. मंगलवार को इससे संबंधित जानकारी देते हुए जिला व सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश सिन्हा ने कहा कि 12 दिसंबर को दीवानी, पौदारी, अपराधिक, सिविल, मनरेगा, रेलवे, वन विभाग, राजस्व, बिजली संबंधित अन्य वादों का निबटारा सुलह के आधार पर किया जायेगा. जिला सत्र न्यायाधीश ने आगे कहा कि कोर्ट में हजारों केस लंबित हैं. जो सुलह के आधार पर मामले को सुलझाया जा सकता है. इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया है. इसमें लोग बिना खर्च के सुलह के आधार पर मामले को निष्पादन करा सकते हैं. इसके लिए अलग-अलग बेंच व्यवहार न्यायालय में बनाये जायेंगे. इसमें 17 तरह के मामले निबटाये जायेंगे. इस मेगा लोक अदालत में संबंधित विभाग के पदाधिकारी व न्यायायिक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. अदालत का उद्घाटन 10 बजे किया जायेगा. इस मौके पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश सिन्हा, मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी गोपाल जी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >