वार्ड 11 में कई सड़कें बनी, कई बनाने की जरूरत सफाई ठीक नहीं रहने से लोग खिन्न (फोटो नंबर-18,19)कैप्शन- पीसीसी पथ हुआ जर्जर, सड़क पर बह रहा नाली का पानी औरंगाबाद (सदर)नगर पर्षद के वार्ड 11 से शहर का कुछ महत्वपूर्ण भाग जुड़ा है. रमेश चौक से महाराजगंज रोड की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित मवेशी अस्पताल व पीएनबी वार्ड 11 में हैं. इसके अलावे पीएनबी व अस्पताल के पीछे का एक बहुत बड़ा हिस्सा वार्ड 11 में है. घनी आबादी वाला वार्ड विकास की कुछ अच्छी तस्वीर बनाने में सफल हुआ है. क्षेत्रफल के हिसाब से ये तीसरा बड़ा वार्ड है. इसके विकास पर वार्ड के हर लोगों की नजर रहती है. जब भी कोई समस्या परेशान करता है तो उसकी शिकायत तुरंत वार्ड पार्षद से की जाती है. इस वार्ड के कुछ हिस्से मलिन बस्ती के अंतर्गत आते हैं. बुधवार को वार्ड के विकास और समस्याओं का जायजा लिया गया. वार्ड 11 के भ्रमण के दौरान देखा गया कि बहुत से मुहल्लों की सड़क पीसीसी थी, तो कई जगह ईंट सोलिंग भी हुआ था. कुछ जगह पर नालियां बन रही थी, तो कुछ अधूरी भी थी. किसी-किसी मुहल्ले में सड़क पर नालियां बह रही है. कूड़ेदान की व्यवस्था देख थोड़ा मन को तस्सली तो हुआ पर उसका सही उपयोग नहीं होना और कचरों का समय पर उठाव नहीं होना लोगों के मन को खिन्न कर रहा है. साफ-सफाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है.———————————–क्या कहते हैं लोगवार्ड में समस्याएं तो हैं पर उसका समाधान स्थानीय लोग व वार्ड पार्षद आपस में मिल कर कर लेते हैं. सफाईकर्मियों की लापरवाही से नाली का सफाई सही से नहीं हो पाता.अनिल कुमार सिंह, एमजी रोडवार्ड पार्षद के नजर में टूटी सड़क है पर बन नहीं रही. मवेशी अस्पताल के बगल से गुजरी सड़क जर्जर है. इससे जुड़ी अनुग्रह कन्या इंटर विद्यालय की ओर जाने वाली सड़क भी टूट चुकी है. इसे बनाना बेहद जरूरी है.अभिषेक कुमार, न्यू एरियाअनुग्रह कन्या इंटर विद्यालय के समीप कई दिनों से नाली का पानी सड़क पर बह रहा है. ओवरफ्लो हो चुकी नालियों की सफाई नहीं हो रही है. वार्ड में नियमित सफाई जरूरी है. अजीत कुमार, मुहल्लावासीवार्ड 11 की कई सड़कें टूटी पड़ी है. इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है. वैसे कई जगहों पर सड़कें व नालियों का निर्माण कराया गया है, पर जो ज्यादा टूटी हुई सड़कें हैं उसे नगर पर्षद क्यों नहीं बना रहा. वार्ड पार्षद ध्यान दे तो इस वार्ड की सभी समस्याएं दूर हो जायेंगे. मंजु देवी, वीर कुंवर सिंह मुहल्ला—————————-पीसीसी व नाली का कराया गया निर्माण वार्ड 11 के पार्षद रीता सिंह के प्रतिनिधि धनंजय सिंह ने बताया कि वार्ड के कई हिस्सों में बड़े स्तर पर काम कराया गया है. प्रो विजय सिंह के घर से लेकर देवी मंदिर लल्लू सिंह के घर तक 22 लाख 50 हजार रुपये की लागत से पीसीसी व नाली निर्माण कराया गया है. ये सड़क 12 फुट चौड़ी बनायी गयी है. राठौर सदन से लेकर वीर कुंवर सिंह पथ तक पीसीसी का कार्य 20 लाख रुपये की लागत से कराया गया. वहीं अली नगर मुहल्ले में मोहम्मद एकबाल के घर से लेकर पप्पू खां के घर तक पीसीसी व नाली का निर्माण सात लाख 33 हजार की लागत से कराया गया. देवी स्थान रोड रविदास नगर में दो लाख के लागत से पीसीसी व नाली का निर्माण कराया गया. वीर कुवंर सिंह मुहल्ले में पांच लाख के लागत से ईंट सोलिंग कराया गया है. फिलहाल नई योजना में साढ़े पांच लाख की लागत से पीसीसी व नाली का निर्माण कराया जा रहा है. मलिन बस्ती मेें पक्के ईंट सोलिंग व नाली निर्माण कराया जायेगा. वार्ड के विकास पर हम गंभीर हैं. आगे भी नगर पर्षद की योजनाओं का भरपूर लाभ वार्ड 11 के लोगों को मिलेगा.
वार्ड 11 में कई सड़कें बनी, कई बनाने की जरूरत
वार्ड 11 में कई सड़कें बनी, कई बनाने की जरूरत सफाई ठीक नहीं रहने से लोग खिन्न (फोटो नंबर-18,19)कैप्शन- पीसीसी पथ हुआ जर्जर, सड़क पर बह रहा नाली का पानी औरंगाबाद (सदर)नगर पर्षद के वार्ड 11 से शहर का कुछ महत्वपूर्ण भाग जुड़ा है. रमेश चौक से महाराजगंज रोड की ओर जाने वाली सड़क पर […]
