सड़क हादसे में फिर महिला की मौत, एक जख्मी औरंगाबाद (नगर) जिले में दो अलग-अलग जगहों पर बुधवार को सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जीटी रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोइवां गांव के अमरेंद्र सिंह की पत्नी शारदा देवी की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, वाहन पर सवार होकर गया जा रही थी. रास्ते में एक वाहन ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी. दूसरी घटना बारुण थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव के समीप घटी है. बोलेरो वाहन से कुचल जाने के कारण 60 वर्षीय देवन राम निवासी रसलपुर गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिन्हें स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. यहां के चिकित्सकों ने जख्मी का हालत गंभीर बताया है. मिली जानकारी के अनुसार वे औरंगाबाद से गांव जा रहे थे तभी सड़क पार होने के क्रम में एक वाहन ने कुचल दिया जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
सड़क हादसे में फिर महिला की मौत, एक जख्मी
सड़क हादसे में फिर महिला की मौत, एक जख्मी औरंगाबाद (नगर) जिले में दो अलग-अलग जगहों पर बुधवार को सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जीटी रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोइवां गांव के अमरेंद्र सिंह की पत्नी […]
