सड़क दुर्घटना में युवक की मौत औरंगाबाद (ग्रामीण)औरंगाबाद-पटना रोड में सड़क दुर्घटना में लड्डू कुमार नामक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतक ओबरा थाना क्षेत्र के देवकुली गांव का रहनेवाला था. घटना मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब की है. मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपने बाइक से औरंगाबाद बाजार से घर लौट रहा था. मंजुराही गांव के समीप बाइक एक ऑटो से टकरा गयी. इससे युवक जख्मी होकर बीच सड़क पर गिर पड़ा. इसी क्रम में सड़क से गुजर रही एक ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अनंत राम पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक का नाम लड्डू कुमार है और वह देवकुली का रहनेवाला है.
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत औरंगाबाद (ग्रामीण)औरंगाबाद-पटना रोड में सड़क दुर्घटना में लड्डू कुमार नामक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतक ओबरा थाना क्षेत्र के देवकुली गांव का रहनेवाला था. घटना मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब की है. मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपने बाइक से औरंगाबाद बाजार से […]
