पांच थानाध्यक्ष किये गये सम्मानित, सात से स्पष्टीकरण औरंगाबाद (ग्रामीण) सोमवार को अपराधियों व वारंटियों को पकड़ने के लिए औरंगाबाद पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया गया समकालीन अभियान में बेहतर करनेवाले पांच थानाध्यक्षों को सम्मानित किया गया. जबकि, इस कार्य में फिसड्डी साबित होनेवाले सात थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण पूछा गया है. मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने कुटुंबा थानाध्यक्ष सुभाष राय, रफीगंज थानाध्यक्ष अंजय चौधरी, गोह थानाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे, दाउदनगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार व हसपुरा थानाध्यक्ष अरुण कुमार को सम्मानित कर उनके हौसले बढ़ाये. समकालीन अभियान के दौरान गिरफ्तारी के फिसडी हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष, नवीनगर, माली, नरारी कला खूर्द, मदनपुर, देव व ओबरा थानाध्यक्ष से एसपी ने स्पष्टीकरण पूछा है. इनका प्रदर्शन पूरी तरह निराशजनक रहा.
पांच थानाध्यक्ष किये गये सम्मानित, सात से स्पष्टीकरण
पांच थानाध्यक्ष किये गये सम्मानित, सात से स्पष्टीकरण औरंगाबाद (ग्रामीण) सोमवार को अपराधियों व वारंटियों को पकड़ने के लिए औरंगाबाद पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया गया समकालीन अभियान में बेहतर करनेवाले पांच थानाध्यक्षों को सम्मानित किया गया. जबकि, इस कार्य में फिसड्डी साबित होनेवाले सात थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण पूछा गया है. मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने […]
