आलोक मेहता के सहकारिता मंत्री बनने प्रसन्नता हसपुरा (औरंगाबाद). राज्य के महागंठबंधन सरकार में आलोक मेहता को सहकारिता मंत्री बनाये जाने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह व पैक्स अध्यक्ष रामनंदन सिंह ने प्रसन्नता जतायी है. अशोक सिंह ने कहा कि आलोक मेहता के नेतृत्व में सहकारिता विभाग मजबूती से काम करेगा और किसानों को फसल की उचित कीमत मिलेगी. सत्यसाईं बाबा मंदिर में मना जन्मोत्सव हसपुरा (औरंगाबाद). हसपुरा बाजार के कनाप रोड स्थित सत्यसाईं बाबा मंदिर में जन्मोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर साेमवार को देर शाम तक सत्यसाईं की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही. भक्तों ने साईं नाम के भक्ति गीत भी गाये. रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मंदिर के पुजारी मुरारी सिंह ने भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया.
आलोक मेहता के सहकारिता मंत्री बनने प्रसन्नता
आलोक मेहता के सहकारिता मंत्री बनने प्रसन्नता हसपुरा (औरंगाबाद). राज्य के महागंठबंधन सरकार में आलोक मेहता को सहकारिता मंत्री बनाये जाने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह व पैक्स अध्यक्ष रामनंदन सिंह ने प्रसन्नता जतायी है. अशोक सिंह ने कहा कि आलोक मेहता के नेतृत्व में सहकारिता विभाग मजबूती से काम करेगा और किसानों को […]
