सरेया-गोह रोड में दर्जनों खतरनाक गड्ढे

सरेया-गोह रोड में दर्जनों खतरनाक गड्ढे देवकुंड(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के सरेया सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है़ सरेया से गोह तक रोड में कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आये हैं. गड्ढे खतरनाक होने के कारण सड़क पर लोग गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है़ं गांव के गोविंद मनीष, […]

सरेया-गोह रोड में दर्जनों खतरनाक गड्ढे देवकुंड(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के सरेया सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है़ सरेया से गोह तक रोड में कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आये हैं. गड्ढे खतरनाक होने के कारण सड़क पर लोग गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है़ं गांव के गोविंद मनीष, शत्रुघ्न सिंह, प्रमोद सिंह, दिलीप सिंह सहित धनंजय सिंह ने बताया कि इस रोड से टेकौरा, असेआप व सरेया गांव के लोग आवागमन करते है. जिन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस रोड से दर्जनों वाहनों का परिचालन प्रत्येक दिन होता है. पर, विभागीय लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी हुई है़ ऐसी स्थिति कई वर्षों से है. लोगों ने सड़क मरम्मत कराने की मांग जिलाधिकारी से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >