धान अधिप्राप्ति में आ रही कठिनाई पर दिया सुझाव(फोटो नंबर-15)कैप्शन- बैठक में उपस्थित को-ऑपरेटिव के पदाधिकारी औरंगाबाद (सदर) पैक्स व व्यापार मंडल के अध्यक्षों की एक बैठक मंगलवार को जिला बिस्कोमान में आयोजित की गयी, जिसमें धान अधिप्राप्ति से संबंधित कठिनाइयों पर चर्चा की गयी. पैक्स अध्यक्षों ने कहा कि धान अधिप्राप्ति 2015-16 में पैक्सों द्वारा किसानों से धान खरीदने हेतु प्राप्त विभागीय आदेश में कठिनाई आ रही है. इसे दूर करने के लिए पैक्स अध्यक्षों व व्यापार मंडल के अध्यक्षों ने एक सुझाव लाया है. सुझाव से संबंधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को भी सौंपा गया है. पैक्स अध्यक्ष व व्यापार मंडल के अध्यक्ष धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने व अधिप्राप्ति का लक्ष्य ससमय पूर्ण होने से संबंधित सुझाव देते हुए निर्णय लिया है कि पूर्व कि तरह ही केवल अध्यक्ष व समिति प्रबंधक के संयुक्त हस्ताक्षर से हस्ताक्षरित किसानों का डाटा बेस तैयार कराया जाये. बिहार सरकार के निर्देश के अनुसार सभी किसानों से 50 क्विंटल धान अधिप्राप्ति करना है, इसे शिथिल करते हुए किसानों के उपज के अनुरूप अद्यतन मालगुजारी रसीद पर खरीद का लक्ष्य विगत वर्ष के अनुरूप निर्धारित किया जाये. पैक्सों, व्यापार मंडलों को धान खरीद हेतु प्राप्त होने वाले कैश क्रेडिट ऋण कम से कम ब्याज पर दिया जाये, साथ ही इसकी भरपाई भी सरकार स्वयं करे, ऐसी व्यवस्था की जाये. जो भी पैक्स व्यापार मंडल अध्यक्ष राज्य खाद्य निगम के क्रय केंद्र पर धान उपलब्ध कराने के लिए ले जाते हैं उसे तत्काल उठाव कर भुगतान करने की शीघ्र व्यवस्था की जाये. लक्ष्य निर्धारण में स्पष्टता व पूर्ण पारदर्शिता बरती जाये. इन सभी सुझावों पर यथाशीघ्र विचार करने का अनुरोध किया गया है. बैठक की अध्यक्षता सहकारिता बैंक अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की.
धान अधप्रिाप्ति में आ रही कठिनाई पर दिया सुझाव
धान अधिप्राप्ति में आ रही कठिनाई पर दिया सुझाव(फोटो नंबर-15)कैप्शन- बैठक में उपस्थित को-ऑपरेटिव के पदाधिकारी औरंगाबाद (सदर) पैक्स व व्यापार मंडल के अध्यक्षों की एक बैठक मंगलवार को जिला बिस्कोमान में आयोजित की गयी, जिसमें धान अधिप्राप्ति से संबंधित कठिनाइयों पर चर्चा की गयी. पैक्स अध्यक्षों ने कहा कि धान अधिप्राप्ति 2015-16 में पैक्सों […]
