डरवां से दो वारंटी गिरफ्तार औरंगाबाद (नगर)उपहारा थाने की पुलिस ने फरार दो वारंटी डरवां के अक्षय मिस्त्री व अजीत मिस्त्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि दोनों के विरूद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था और पुलिस के भय से फरार था. सोमवार को गुप्ता सूचना मिली कि वे लोग घर में हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सड़क दुर्घटना में दो जख्मीऔरंगाबाद (नगर). मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसी गांव के समीप बाइक से गिर जाने के कारण बघोई कला निवासी वीरेंद्र सिंह व कृष्णा सिंह जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों लोगों को जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है. जख्मी के परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक पर सवार होकर सांसद से मिलने के लिए जा रहे थे. जैसे ही कुसी गांव के समीप पहुंचा कि एक साइकिल सवार सड़क पर आ गया, जिसे बचाने के क्रम में दुर्घटना हो गयी.
डरवां से दो वारंटी गिरफ्तार
डरवां से दो वारंटी गिरफ्तार औरंगाबाद (नगर)उपहारा थाने की पुलिस ने फरार दो वारंटी डरवां के अक्षय मिस्त्री व अजीत मिस्त्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि दोनों के विरूद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था और पुलिस के भय से फरार था. सोमवार को गुप्ता सूचना मिली कि […]
