प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या युवक की पत्नी ने दर्ज करायी प्राथमिकी, सास को बनाया आरोपित (फोटो नंबर-13)कैप्शन- शव के साथ पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन(लीड) औरंगाबाद (नगर) उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर गांव में एक मां की प्रताड़ना से तंग आकर पुत्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. इससे पुत्र संतोष कुमार (उम्र 22) की मौत हो गयी. उपहारा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है. घटना से संबंधित जानकारी देते हुए उपहारा थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि संतोष कुमार अपनी पत्नी इंदू देवी के साथ घर में रह रहता था, संतोष की मां लालमति देवी उसे तरह-तरह का प्रताड़ना देते रहती थी, जिसके प्रताड़ना से तंग आकर संतोष कुमार ने रविवार की शाम जहर खा लिया. जब स्थिति उसकी बिगड़ गयी तो इलाज के लिए परिजनों द्वारा गया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मृतक की पत्नी इंदू देवी ने उपहारा थाने की पुलिस को दी है. सूचना पाकर उपहारा थाने की पुलिस दल बल के साथ हमीदनगर गांव पहुंची और आंगन से संतोष कुमार के शव को बरामद किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर लालमति देवी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हालांकि, पुलिस के भय से वह फरार है. बावजूद पुलिस छापेमारी कर रही है. इस घटना के बाद हमीदनगर व आसपास के गांवों में कई चर्चाएं हैं. लोग संतोष की मां पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं.
प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या
प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या युवक की पत्नी ने दर्ज करायी प्राथमिकी, सास को बनाया आरोपित (फोटो नंबर-13)कैप्शन- शव के साथ पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन(लीड) औरंगाबाद (नगर) उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर गांव में एक मां की प्रताड़ना से तंग आकर पुत्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. इससे पुत्र संतोष कुमार […]
