कॉलेजों में स्नातक के नर्धिारित सीटों में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी

कॉलेजों में स्नातक के निर्धारित सीटों में 20 प्रतिशत बढ़ोतरीएससी,एसटी की तरह सभी स्टूडेंट्स का अब नामांकन में लगेगा शुल्क (फोटो नंबर-17)कैप्शन- रामलखन सिंह यादव कॉलेज में नामांकन करवाते छात्र(कैंपस पेज के लिये) औरंगाबाद (नगर)मगध विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत कॉलेजों में स्नातक के निर्धारित सीटों के अलावे 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी है. इससे […]

कॉलेजों में स्नातक के निर्धारित सीटों में 20 प्रतिशत बढ़ोतरीएससी,एसटी की तरह सभी स्टूडेंट्स का अब नामांकन में लगेगा शुल्क (फोटो नंबर-17)कैप्शन- रामलखन सिंह यादव कॉलेज में नामांकन करवाते छात्र(कैंपस पेज के लिये) औरंगाबाद (नगर)मगध विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत कॉलेजों में स्नातक के निर्धारित सीटों के अलावे 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी है. इससे अब स्नातक में छात्रों का नामांकन कराना अब आसान हो गया है. स्नातक पार्ट वन, पार्ट टू व पार्ट थ्री में किसी भी संकाय में नामांकन लेनेवाले स्टूडेंट्स को अब नामांकन शुल्क एससी, एसटी के छात्र-छात्राओं के तरह ही लगेगा. इससे संबंधित जानकारी सभी अंगीभूत कॉलेजों में जारी किया गया है. बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्रांक के आलोक में स्नातक व स्नातकोत्तर में निर्धारित सीटों में 20 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है. वहीं, राज्य सरकार के पत्रांक के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की तरह छात्राओं को नि:शुल्क नामांकन का प्रावधान किया गया है. इस शुल्क की भरपाई राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा नामांकन के उपरांत महाविद्यालय,विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूची के बाद की जायेगी. विभाग द्वारा जारी की गयी आवेदन में सभी विभागाध्यक्षों, प्रधानाचार्यों इस अनुपालन को सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है.छात्रवृत्ति व पोशाक योजन नहीं मिलने से छात्र नाराजरामलखन सिंह यादव कॉलेज में पिछले सत्र के स्टूडेंट्स काे अभी तक पोशाक योजना के रुपये नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है. साथ ही काफी नाराजगी भी है. इनके लिए छात्राओं ने कई बार कॉलेज के पदाधिकारियों से मिली, पर इसका कोई सही जवाब नहीं मिल पाया. सोमवार को छात्रा राधा कुमारी, प्रिया कुमारी, अंजली कुमारी, नेहा कुमारी आदि ने बताया कि पिछले साल पोशाक योजना के रुपये नहीं मिले हैं. छात्रवृत्ति भी कुछ को मिला है कुछ का नहीं मिला है. पैसा क्यों नहीं मिला इससे संबंधित जानकारी जब कॉलेजकर्मियों से ली जाती है तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है. पोशाक योजना के रुपये नहीं हुए प्राप्त : प्राचार्य डाॅ फुलो पासवान ने बताया कि पिछले एक वर्ष से राज्य सरकार द्वारा पोशाक योजना के रुपये प्राप्त नहीं हुए हैं, जिसके कारण छात्रों की परेशानी हो रही है. जिन छात्र-छात्राओं का छात्रवृत्ति के लिए लिस्ट में नाम आया है, उन सभी को रुपये दिये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं के विकास के लिए कई तरह के कार्य किये जा रहे हैं. पठन-पाठन के लिए काफी सुदृढ़ व्यवस्था है और सभी छात्र-छात्राओं को 75 प्रतिशत उपस्थित होना अनिवार्य है अन्यथा फाॅर्म भरने से वंचित रखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >