डीजल अनुदान में भारी हेराफेरी : मोरचा अंबा.अंबा के परता गांव में रविवार को भ्रष्टाचार प्रतिरोध संघर्ष मोरचा व हड़ियाही नहर सिंचाई परियोजना संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक कृष्णा सिंह की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में प्रस्ताव लाकर कहा गया कि किसानों के डीजल अनुदान में भारी हेराफेरी, लूट व मनमानी की गयी है. दूसरी ओर किसानों का धान का फसल तैयार है, पर अभी तक धरातल पर धान क्रय केंद्र नहीं खोला गया है. पैक्स अध्यक्षों बिचौलियों द्वारा भेले भाले किसानों से अभी से हीं रसीद की तसील की जा रही है. रसीद जमा करने वाले किसानों को प्रति क्विंटल दो से तीन सौ रुपये का भुगतान कर दिया जा रहा है. धान की खरीद कागज पर दिखा दिया जाता हैं,जो चिंता का विषय है. बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्रीय कृषि मंत्री, राज्य के सहकारिता मंत्री व जिला पदाधिकारी को पत्र लिख कर इस समस्या से अवगत कराया जायेगा. एक अलग प्रस्ताव में कहा गया कि उच्च न्यायालय पटना के निर्देश के बाद प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में नियोजित शिक्षकों की जांच कछुआ की चाल से चल रही है. इससे जांच प्रभावित होंगे. एक अन्य प्रस्ताव में जनवितरण प्रणाली की दुकान से गरीबों को समय पर राशन केरोसिन न मिलने की बात बतायी गयी है. सबों ने कहा कि नागरिक अधिकारों पर राजकीय दमन जारी है. कहा कि जनवरी से मोरचा आंदोलन तेज करेगा.
डीजल अनुदान में भारी हेराफेरी : मोरचा
डीजल अनुदान में भारी हेराफेरी : मोरचा अंबा.अंबा के परता गांव में रविवार को भ्रष्टाचार प्रतिरोध संघर्ष मोरचा व हड़ियाही नहर सिंचाई परियोजना संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक कृष्णा सिंह की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में प्रस्ताव लाकर कहा गया कि किसानों के डीजल अनुदान में भारी हेराफेरी, लूट व मनमानी की गयी है. […]
