केताकी में खुला ग्राहक सेवा केंद्र

केताकी में खुला ग्राहक सेवा केंद्र(फोटो नंबर-19)कैप्शन- उदघाटन करते मुखिया मनीष राज पाठक औरंगाबाद (ग्रामीण)देव प्रखंड के केताकी व आसपास के गांवों के लोगों को अब बैंक में पैसा जमा व निकासी करने में सहूलियत होगी. रविवार को केताकी गांव में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया. ग्राहक सेवा केंद्र […]

केताकी में खुला ग्राहक सेवा केंद्र(फोटो नंबर-19)कैप्शन- उदघाटन करते मुखिया मनीष राज पाठक औरंगाबाद (ग्रामीण)देव प्रखंड के केताकी व आसपास के गांवों के लोगों को अब बैंक में पैसा जमा व निकासी करने में सहूलियत होगी. रविवार को केताकी गांव में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया. ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन स्थानीय मुखिया मनीष राज पाठक ने फीता काट कर किया. मुखिया ने कहा कि इस केंद्र के खुलने से आम लोगों को अब काफी सहूलियत हुई. मनी ट्रांसफर किसी अन्य बैंक में पांच हजार रुपये तक और स्टेट बैंक में 20 हजार तक किया जा सकता है. 10 हजार रुपये तक की निकासी व 50 हजार रुपये जमा करने के लिए ग्रामीणों को लंबी कतार में खड़े रहने की आवश्यकता अब नहीं है. अासानी से उनका पैसा जमा व निकासी हो सकता है. मुखिया ने यह भी कहा कि बैंक के अधिकारियों ने कहा है कि अगर ग्राहक सेवा केंद्र बेहतर कार्य करता है तो यहां ब्रांच भी खोला जायेगा. इस मौके पर सीएसपी चलानेवाले मुन्ना सिंह, असगर अली, बिरबल गुप्ता, हरीकांत पाठक, जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा, अनिल कुमार सिंह, विनोद सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >