अंकोरहा में अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त

अंकोरहा में अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त भारी मात्रा में देशी व अंगरेजी शराब बरामद औरंगाबाद (नगर) एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के अंकोरहा बाजार में अवैध रूप से चल रहे एक शराब भट्ठी को पुलिस ने ध्वस्त किया है. यहां से 24 काॅटून अवैध देशी शराब व 72 बोतल अंगरेजी शराब बरामद किया गया है. यह […]

अंकोरहा में अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त भारी मात्रा में देशी व अंगरेजी शराब बरामद औरंगाबाद (नगर) एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के अंकोरहा बाजार में अवैध रूप से चल रहे एक शराब भट्ठी को पुलिस ने ध्वस्त किया है. यहां से 24 काॅटून अवैध देशी शराब व 72 बोतल अंगरेजी शराब बरामद किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बाबू राम के निर्देश पर सदर एसडीपीओ पीएन साहू ने की है. जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि शराब कारोबारी अरविंद सिंह के इशारे पर अंकोरहा बाजार में अवैध रूप से बड़े पैमाने पर शराब का कारोबार पिछले कई महीने से किया जा रहा था. इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली वैसे ही बड़ेम थाना ओपी के सहयोग से छापेमारी की गयी. हालांकि शराब कारोबारी भागने में सफल रहा. लेकिन 24 काटून अवैध देशी शराब व 72 बोतल अंगरेजी शराब बरामद किया गया है. पुलिस कारोबारी को पकड़ने के लिये छापेमारी कर रही है. हालांकि संवाद प्रेषण तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. एसडीपीओ ने बताया कि जहां भी अवैध शराब का कारोबार होगा, वहां छापेमारी कर ध्वस्त किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >