4.35 लाख बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य डीडीसी ने पोलियो अभियान का किया शुभारंभऔरंगाबाद (नगर) शहर के मिसिर बिगह मुहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ उप विकास आयुक्त संजीव कुमार सिंह ने नवजात शिशु को पोलियोरोधी दवा पिला कर किया. इस दौरान डीडीसी ने कहा कि देश से पोलियो पूर्ण रूप से समाप्त हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान व अन्य देशों में पोलियो के मरीज हैं. इसके कारण अभी भी भारत में खतरा है. इससे बचने के लिए आगे भी अभियान चलाकर पोलियो का खुराक बच्चों को पिलाया जा रहा है. यह अभियान 26 नवंबर तक चलेगा. इसमें चार लाख 35 हजार बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे जिलें में 11803 टीम है, जो घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलायेगी. इस मौके पर एसीएमओ डाॅ बबन कुंवर, डीआइओ डाॅ मिथिलेश कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डाॅ नागेंद्र शर्मा, सीडीपीओ पूनम कुमारी, नागेंद्र केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
4.35 लाख बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य
4.35 लाख बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य डीडीसी ने पोलियो अभियान का किया शुभारंभऔरंगाबाद (नगर) शहर के मिसिर बिगह मुहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ उप विकास आयुक्त संजीव कुमार सिंह ने नवजात शिशु को पोलियोरोधी दवा पिला कर किया. इस दौरान डीडीसी ने कहा कि देश […]
