हल्दी की खेती कर संवारी जिंदगी(फोटो नंबर-2) परिचय-महुआव में लहलहाती हल्दी की पौधा ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड के शंकरपुर, गिरा, मनोरा, सोनहुली, रतवार, हेमजा व महुआव सहित अन्य गांवों में सब्जी की खेती बड़े पैमाने पर की जा रही है. वहीं, महुआंव गांव के उद्यमी किसान अशोक मेहता व संतोष कुमार हल्दी की खेती कर अच्छी कमाई कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि बटाई पर खेती लेकर 10 कट्ठा में हल्दी की खेती कर रहे हैं, जिसमें कम पूंजी में अधिक फायदा हो रहा है. इस बार हल्दी की खेती में मात्र 10 से 15 हजार रुपये खर्च किये गये हैं और अच्छी फसल है, अच्छा मुनाफा होने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि मौसम के अनुकूल सभी तरह की सब्जी की खेती भी करते हैं. बच्चों की जिंदगी संवरने के लिए मेहनत कर सब्जी की खेती में जुटे हैं.
हल्दी की खेती कर संवारी जिंदगी
हल्दी की खेती कर संवारी जिंदगी(फोटो नंबर-2) परिचय-महुआव में लहलहाती हल्दी की पौधा ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड के शंकरपुर, गिरा, मनोरा, सोनहुली, रतवार, हेमजा व महुआव सहित अन्य गांवों में सब्जी की खेती बड़े पैमाने पर की जा रही है. वहीं, महुआंव गांव के उद्यमी किसान अशोक मेहता व संतोष कुमार हल्दी की खेती कर अच्छी कमाई […]
