उपाध्यक्ष ने लगाया पूर्व उपाध्यक्ष पर विकास में बाधा पहुंचाने का आरोप

उपाध्यक्ष ने लगाया पूर्व उपाध्यक्ष पर विकास में बाधा पहुंचाने का आरोप नवीनगर(औरंगाबाद): नगर पंचायत नवीनगर के उपाध्यक्ष रेणु देवी ने पूर्व उपाध्यक्ष अमरावती देवी एवं उनके पुत्र प्रदीप कुमार के ऊपर विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने समेत कई आरोप लगाया है. आगे कही कि दोनों बार-बार आवास बनाने की मांग करते है. जबकि […]

उपाध्यक्ष ने लगाया पूर्व उपाध्यक्ष पर विकास में बाधा पहुंचाने का आरोप नवीनगर(औरंगाबाद): नगर पंचायत नवीनगर के उपाध्यक्ष रेणु देवी ने पूर्व उपाध्यक्ष अमरावती देवी एवं उनके पुत्र प्रदीप कुमार के ऊपर विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने समेत कई आरोप लगाया है. आगे कही कि दोनों बार-बार आवास बनाने की मांग करते है. जबकि उनके परिजनों का दो-दो स्थान पर दोमंजिला भवन स्थापित है ऐसे में उनके परिजनों को किस तरह आवास मुहैया कराया जा सकता है. पूर्व उपाध्यक्ष के पुत्र दिलीप कुमार तथा परिजन रविंद्र कुमार एवं नागेंद्र कुमार को आवास मुहैया कराये जाने का दबाव बनाते हुए नप के विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न किया जा रहा है. इसके साथ ही पूर्व उपाध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान नगर पंचायत का सोलर घर के अंदर उपयोग करने की बात कही.इतना ही नहीं डाकबंगला परिसर का अतिक्रमण कर निजी उपयोग करने तथा नवीनगर में आने वाले अतिथि राजनेता समेत अन्य लोगों को असुविधा का सामना करने की बात बतायी.आवास लाभुक के द्वारा जब भी बैंक से पैसा निकाला जाता है उस दौरान गरीबों को डरा धमका कर कमीशन मांगे जाने तथा नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी दिये जाने का भी आरोप लगाया है.कहा कि क्या यही गरीबों की सेवा है.अब तक जितना भी नगर पंचायत के गलती किया गया है सब उन्हीं के कार्यकाल का है.इस संबंध में पूर्व उपाध्यक्ष के पुत्र प्रदीप कुमार ने कहा कि हमारे परिवार में किसी को भी आवास नहीं मिला है और न ही हमे इसकी जरूरत है ,जो गरीब व्यक्ति है उन्हें आज तक आवास का लाभ नहीं मिल पाया. डाक बंगला अतिक्रमण से संबंधित बात पूछने पर कहा कि पूरे नवीनगर में अतिक्रमण किया गया है. नवीनगर जब अतिक्रमण मुक्त होगा तो डाक बंगला परिसर स्वत: अतिक्रमण मुक्त हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >