भदुकी खुर्द में रास्ता को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव

भदुकी खुर्द में रास्ता को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथरावतनाव होने की सूचना पर पहुंचे डीएम व एसपी रफीगंज (औरंगाबाद)कासमा थाना क्षेत्र के भदुकी खुर्द गांव में रास्ता को लेकर उभरे विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गये. दोनों पक्षों ने पथराव किया. इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दो पक्षों […]

भदुकी खुर्द में रास्ता को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथरावतनाव होने की सूचना पर पहुंचे डीएम व एसपी रफीगंज (औरंगाबाद)कासमा थाना क्षेत्र के भदुकी खुर्द गांव में रास्ता को लेकर उभरे विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गये. दोनों पक्षों ने पथराव किया. इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दो पक्षों के बीच तनाव व पथराव की सूचना पाकर जिलाधिकारी कंवल तनुज व पुलिस अधीक्षक बाबू राम दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले पर दोनों पक्षों से पूछताछ की. डीएम ने कहा कि छोटी-मोटी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है. स्थिति नियंत्रण में है. इधर, एसपी ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को बैठा कर स्थिति को नियंत्रित किया गया है. मामले की छानबीन भी की जा रही है, जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. इधर, घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम छह बजे के करीब गांव में स्थित इमामबाड़े का घेराव एक पक्ष द्वारा बांस बल्ले से किया जा रहा था, इसी बीच दूसरे पक्ष ने रास्ता को लेकर बातचीत की. इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद गहरा गया. तनाव पथराव का रूप ले लिया. समाचार प्रेषण तक पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी घटनास्थल पर कैंप किये हुए थे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >