हत्या के तीन आरोपित गिरफ्तार

हत्या के तीन आरोपित गिरफ्तार ओबरा (औरंगाबाद)ओबरा थाने की पुलिस ने दो हत्याकांडों में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ माह पहले ओबरा बाजार में सरेआम नन्हे डोम की हत्या गला काट कर कर दी थी. इसमें आरोपित गजाधर डोम पिछले कई दिनों से […]

हत्या के तीन आरोपित गिरफ्तार ओबरा (औरंगाबाद)ओबरा थाने की पुलिस ने दो हत्याकांडों में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ माह पहले ओबरा बाजार में सरेआम नन्हे डोम की हत्या गला काट कर कर दी थी. इसमें आरोपित गजाधर डोम पिछले कई दिनों से फरार था. पुलिस को सूचना मिली कि वह घर पर आया हुआ है. छापेमारी कर गजाधर डोम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वहीं, दहेज हत्या के आरोपित अवधेश पांडेय व उनकी पत्नी मंजु देवी निवासी हेमजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इन दोनों पति-पत्नी पर बहू की हत्या करने से संबंधित मामला दर्ज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >