परिवार के भरण-पोषण के लिए मंत्री से लगायी गुहार बारुण (औरंगाबाद)बारुण क्षेत्र के गठौली निवासी गोपाल निषाद ने काराकाट सांसद व मानव संसाधन विकास मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए गुहार लगायी है. गोपाल निषाद ने बताया कि पुनपुन नदी नाव घाट शांतिपुर जम्होर-परसिया रोड पर पुल निर्माण हो रहा है. वह नाव घाट बिहार सरकार द्वारा हमारे नाम से बंदोबस्त है और उसी नाव घाट की वजह से मेरे परिवार की रोजी-रोटी चलता है. पुनपुन नदी पर पुल बनने से मेरा नाव घाट बंद हो जायेगा, तो मेरे परिवार की रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा. इसलिए मैंने मंत्री से आग्रह किया है कि इसकी क्षतिपूर्ति या कोई समाधान निकाले.
परिवार के भरण-पोषण के लिए मंत्री से लगायी गुहार
परिवार के भरण-पोषण के लिए मंत्री से लगायी गुहार बारुण (औरंगाबाद)बारुण क्षेत्र के गठौली निवासी गोपाल निषाद ने काराकाट सांसद व मानव संसाधन विकास मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए गुहार लगायी है. गोपाल निषाद ने बताया कि पुनपुन नदी नाव घाट शांतिपुर जम्होर-परसिया रोड पर पुल निर्माण हो रहा है. […]
