महागंठबंधन की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न (फोटो नंबर-5) परिचय- खुशिया मनाते महागठबंधन कार्यकर्ता नवीनगर (औरंगाबाद)महागंठबंधन की सरकार बनने के साथ सीएम पद पर नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम के रूप में तेजस्वी यादव को शपथ ग्रहण लेने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. राजद नगर अध्यक्ष दिवाकर सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में न्यू एरिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बांटी गयी. पटाखे भी छोड़े गये और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए बधाई दी. कार्यक्रम की देखरेख महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष केश्वर रजक ने की. आयोजन स्थल को काफी आकर्षक तरीके सजाया गया था और इसके मध्य में एक स्टॉल लगा कर महागंठबंधन के सभी कार्यकर्ता खुशी मनाया. स्टॉल को काफी सुंदर तरीके से सजाते हुए एक ओर लालू प्रसाद के हाथ में लाठी थामे तसवीर लगाया गया था, वहीं दूसरी ओर स्लोगन लिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पोस्टर चिपकाया गया था, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल थे. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बिहार विकास के रास्ते सामाजिक न्याय के पथ की ओर अग्रसर हो चुका है. महागंठबंधन की जीत संपूर्ण बिहार की जीत है. इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि बशारत अंसारी, मोहम्मद निजाम, प्रमोद कुमार, मोहम्मद शहाबुद्दीन, पप्पू ठाकुर, गुड्डू चंद्रवंशी, विनय कुमार, संतोष कुमार, दीपक मेहता व राजू चंद्रवंशी समेत अन्य लोग शामिल थे.
महागंठबंधन की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
महागंठबंधन की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न (फोटो नंबर-5) परिचय- खुशिया मनाते महागठबंधन कार्यकर्ता नवीनगर (औरंगाबाद)महागंठबंधन की सरकार बनने के साथ सीएम पद पर नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम के रूप में तेजस्वी यादव को शपथ ग्रहण लेने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. राजद नगर अध्यक्ष दिवाकर सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में न्यू […]
