समकालीन अभियान में दो आरोपित गिरफ्तार

समकालीन अभियान में दो आरोपित गिरफ्तार रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष अंजय चौधरी ने बताया कि सिहदा गांव के राजेश दास को डायन अधिनियम के तहत हुई प्राथमिकी में आलोक में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इस मामले में राकेश दास द्वारा […]

समकालीन अभियान में दो आरोपित गिरफ्तार रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष अंजय चौधरी ने बताया कि सिहदा गांव के राजेश दास को डायन अधिनियम के तहत हुई प्राथमिकी में आलोक में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इस मामले में राकेश दास द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. वहीं करमा गांव के रोशन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इस मामले में इसी गांव के पार्वती देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, जिसमें आरोप लगाया था कि आरोपित ने घर में घुस कर छेड़खानी किया और विरोध करने पर मारपीट की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >