एनएच पर दो घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग (फोटो नंबर-19)परिचय- जाम में फंसे वाहन दाउदनगर (अनुमंडल) एनएच-98 स्थित दाउदनगर-औरंगाबाद मुख्य रोड पर शुक्रवार की दोपहर लगभग दो घंटे तक जाम रहा. जिनोरियां के पास एक हाइवा वाहन का पती टूट जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई. हाइवा सड़क पर ही खड़ी रही और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गयी. इसमें छोटे-बड़े वाहन काफी देर तक फंसे रहे. दाउदनगर से औरंगाबाद तक आवागमन करने वाले यात्रियों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी. जाम की सूचना पाकर दाउदनगर थाना के अवर निरीक्षक साकेत सौरभ व देबू पासवान के नेतृत्व में पुलिस ने पहुंच कर जाम को हटवाया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाने के कारण करीब दो घंटे तक जाम में वाहन फंसे रहे.
एनएच पर दो घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग
एनएच पर दो घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग (फोटो नंबर-19)परिचय- जाम में फंसे वाहन दाउदनगर (अनुमंडल) एनएच-98 स्थित दाउदनगर-औरंगाबाद मुख्य रोड पर शुक्रवार की दोपहर लगभग दो घंटे तक जाम रहा. जिनोरियां के पास एक हाइवा वाहन का पती टूट जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई. हाइवा सड़क पर ही खड़ी रही […]
