मारपीट में एक ही परिवार के तीन जख्मी

मारपीट में एक ही परिवार के तीन जख्मी औरंगाबाद (नगर)देव थाना क्षेत्र के बनुआ गांव में नाली विवाद को लेकर मारपीट की घटना में शिवशंकर गुप्ता की पत्नी अंजू देवी, पुत्री चंदा कुमारी, माया कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देव लाया गया, जहां के […]

मारपीट में एक ही परिवार के तीन जख्मी औरंगाबाद (नगर)देव थाना क्षेत्र के बनुआ गांव में नाली विवाद को लेकर मारपीट की घटना में शिवशंकर गुप्ता की पत्नी अंजू देवी, पुत्री चंदा कुमारी, माया कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देव लाया गया, जहां के चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि गांव के ही प्रमोद साव, मनोज साव, विनोद साव अन्य लोगोंं के साथ घर में घुस कर लाठी-डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >