सीएम नीतीश के शपथ लेने पर युवा कांग्रेस ने मनाया जश्न(फोटो नंबर-9)कैप्शन- महागंठबंधन की सरकार बनने पर जश्न मनाने युवा कांग्रेस के सदस्य औरंगाबाद (नगर) शुक्रवार को महागंठबंधन की सरकार बनते व सीएम नीतीश कुमार को शपथ ग्रहण लेने पर युवा कांग्रेस के सदस्यों ने शहर में जश्न मनाना. युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान के नेतृत्व में शहर में विजय जुलूस निकाला गया. इस दौरान सदस्यों ने पटाखे छोड़ एक-दूसरे को अबीर लगाते हुए बधाई दी. सल्लू ने कहा कि महागंठबंधन की जीत पूरे बिहार की जनता की जीत है. विजय जुलूस के दौरान सदस्यों ने नीतीश, लालू, राहुल व सोनिया के नारे लगाये. सल्लू ने कहा कि महागंठबंधन की भारी जीत से स्पष्ट हो गया है कि अब बिहार में विकास व सामाजिक न्याय एक साथ चल पड़ा है. इस प्रचंड जीत को नीतीश ने अपने स्वभाव के अनुरूप विनम्रता से स्वीकार किया है. इस मौके पर प्रकाश कुमार, मुन्ना, दीपक, कृष्णा, पिंटू खान, इम्तेयाज खान, छोटे खान, दीपू कुमार, परमजीत, राजू रंजन, राजेश, राजा आदि शामिल थे.
सीएम नीतीश के शपथ लेने पर युवा कांग्रेस ने मनाया जश्न
सीएम नीतीश के शपथ लेने पर युवा कांग्रेस ने मनाया जश्न(फोटो नंबर-9)कैप्शन- महागंठबंधन की सरकार बनने पर जश्न मनाने युवा कांग्रेस के सदस्य औरंगाबाद (नगर) शुक्रवार को महागंठबंधन की सरकार बनते व सीएम नीतीश कुमार को शपथ ग्रहण लेने पर युवा कांग्रेस के सदस्यों ने शहर में जश्न मनाना. युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मोहम्मद […]
