पांच दिवसीय सूर्य मेले में लग रही भीड़

पांच दिवसीय सूर्य मेले में लग रही भीड़ (फोटो नंबर-8) परिचय- रफीगंज सूर्य मेला में लगा पंडाल रफीगंज (औरंगाबाद)महापर्व छठ को लेकर रफीगंज डाकबंगला मैदान में आजाद वीर संघ द्वारा आयोजित भव्य पंडाल व मेला समारोह में हजारों लोगों की भीड़ लग रही है. पांच दिवसीय मेले में भगवान सूर्य की मूर्ति के दर्शन हेतु […]

पांच दिवसीय सूर्य मेले में लग रही भीड़ (फोटो नंबर-8) परिचय- रफीगंज सूर्य मेला में लगा पंडाल रफीगंज (औरंगाबाद)महापर्व छठ को लेकर रफीगंज डाकबंगला मैदान में आजाद वीर संघ द्वारा आयोजित भव्य पंडाल व मेला समारोह में हजारों लोगों की भीड़ लग रही है. पांच दिवसीय मेले में भगवान सूर्य की मूर्ति के दर्शन हेतु रफीगंज, कासमा, पौथू, बराही, भेटनिया, लटा, कासमा, भदवा सहित विभिन्न गांव के श्रद्धालु प्रतिदिन आ रहे हैं. यही नहीं मेले में बच्चों व युवाओं के मनोरंजन की काफी व्यवस्था की गयी है. इसका लुत्फ उठाने के लिए युवाओं की भीड़ लग रही है. पूर्व वार्ड पार्षद व संघ के अध्यक्ष सुरेश प्रजापति ने बताया कि 25 वर्षों से लगातार पांच दिवसीय मेला का आयोजन यहां किया जाता है, जो रफीगंज प्रखंड क्षेत्र का सबसे बड़ा सूर्य मेला कहा जाता है. यहां प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोगों का पूर्ण रूपेण सहयोग मिलता है. इस अवसर पर सुनील कुमार मिश्रा, सुनील मिस्त्री, सत्येंद्र कुमार, धीरज खत्री, शिवपूजन सिंह, महेंद्र ठाकुर, अनिल गौतम शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >