बल्डिगिं में नहीं लगे दरवाजे व खिड़की

बिल्डिंग में नहीं लगे दरवाजे व खिड़की ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड के मंगरू बिगहा में ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की बिल्डिंग बनायी गयी है. लेकिन, रुपये के अभाव में न प्लास्टर कराया गया है और न ही खिड़की व किवाड़ लगाये गये हैं. लाल बदन पासवान, नंदू शर्मा व शैलेंद्र पासवान ने […]

बिल्डिंग में नहीं लगे दरवाजे व खिड़की ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड के मंगरू बिगहा में ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की बिल्डिंग बनायी गयी है. लेकिन, रुपये के अभाव में न प्लास्टर कराया गया है और न ही खिड़की व किवाड़ लगाये गये हैं. लाल बदन पासवान, नंदू शर्मा व शैलेंद्र पासवान ने बताया वर्ष 2013-14 में लगभग छह लाख रुपये की लागत से बिल्डिंग बनायी गयी है. लेकिन, बाकी काम को कराने में विभाग कोई रुचि नहीं ले रही है. स्वयं सहायता समूह के लोगों ने विभाग व जिलाधिकारी को पत्र लिख कर अधूरे कार्य को पूरा कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >