सिंघल के निधन पर शोकसभादाउदनगर (अनुमंडल)हसपुरा प्रखंड के कोइलवां गांव स्थित श्री दुर्गा सांई मंदिर में विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. पंडित लाल मोहन शास्त्री ने कहा कि उनका निधन हिंदू समाज के लिए बड़ी क्षति है. इसकी पूर्ति संभव नहीं है. उन्होंने विश्व पटल पर हिंदू संस्कृति को स्थापित करने का काम किया. राम मंदिर आंदोलन के प्रणेता बने. उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है. नन्हें-मुन्हे बाल मंडली के सभी सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. दूसरी ओर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष अश्विनी तिवारी, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार, भाजयुमो नेता शंभु कुमार सोनी, विवेकानंद मिश्रा, सुनील केसरी, सुनील दूबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो अटल बिहारी ने कहा कि श्री सिंघल ने हिंदू सभ्यता संस्कृति के लिए काफी कुछ किया है. उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है.
सिंघल के निधन पर शोकसभा
सिंघल के निधन पर शोकसभादाउदनगर (अनुमंडल)हसपुरा प्रखंड के कोइलवां गांव स्थित श्री दुर्गा सांई मंदिर में विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. पंडित लाल मोहन शास्त्री ने कहा कि उनका निधन हिंदू समाज […]
