कैंप लगा कर किसानों को मिलेंगे जमीन के पैसे

कैंप लगा कर किसानों को मिलेंगे जमीन के पैसे औरंगाबाद (नगर)राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो के छह लेने चौड़ीकरण में जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण किया गया है.उन किसानों को भूमि के पैसे कैंप लगा कर दिया जायेंगे. जिलाधिकारी कंवल तनुज के आदेश पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता अजय कुमार सिंह ने मदनपुर प्रखंड के दशवत खाप, […]

कैंप लगा कर किसानों को मिलेंगे जमीन के पैसे औरंगाबाद (नगर)राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो के छह लेने चौड़ीकरण में जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण किया गया है.उन किसानों को भूमि के पैसे कैंप लगा कर दिया जायेंगे. जिलाधिकारी कंवल तनुज के आदेश पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता अजय कुमार सिंह ने मदनपुर प्रखंड के दशवत खाप, पतेया, सढइल गांव कि किसानों के पैसा देने के लिए तीन नवंबर को मदनपुर प्रखंड परिसर में कैंप लगाने की तिथि निर्धारित की है. वहीं बतसपुर, उमगा, शिवराजपुर पंचायत के किसानों को पैसा देने के लिए 10 नवंबर को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसतपुर में तिथि निर्धारित किया है. इन छह गांव के करीब डेढ सौ किसानों के बीच सात करोड़ के आस-पास रुपये का वितरण किया जायेगा. गौरतलब है कि सिक्सलेन बनाने के लिए मदनपुर प्रखंड के किसानों की जमीन अधिग्रहण राष्ट्रीय राजमार्ग दो द्वारा पहले किया गया था. इसके लिए किसानों को मुआवजा देने हेतू पहले भी नोटिस जारी की गयी थी, बावजूद लोग नहीं पहुच पाये थे. इस पर जिलाधिकारी ने कैंप लगाकर पैसा वितरण करने का निर्देश जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >