पूर्व सरपंच के निधन पर शोकसभा

पूर्व सरपंच के निधन पर शोकसभा औरंगाबाद (नगर)जम्होर पंचायत के पूर्व सरपंच केशव सिंह का निधन बुधवार की रात जम्होर गांव में हो गया. वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. 98 वर्षीय पूर्व सरपंच के निधन की खबर जैसे ही जम्होर वासियों को मिली वैसे ही शोक की लहर लोगों में दौड़ गयी. […]

पूर्व सरपंच के निधन पर शोकसभा औरंगाबाद (नगर)जम्होर पंचायत के पूर्व सरपंच केशव सिंह का निधन बुधवार की रात जम्होर गांव में हो गया. वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. 98 वर्षीय पूर्व सरपंच के निधन की खबर जैसे ही जम्होर वासियों को मिली वैसे ही शोक की लहर लोगों में दौड़ गयी. केशव सिंह वर्ष 1992 से लगातार 1978 तक सरपंच रहे. अभी उनकी पौत्रवधु बसंती देवी जम्होर सरपंच है. केशव सिंह एक सरपंच के साथ-साथ समाजसेवी भी थे. हमेशा जम्होर के विकास के लिए कृत संकल्पित थे. इनके निधन पर जिला सरपंच संघ की ओर से शोकसभा की गयी. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ऋंगारी देवी व देखरेख संरक्षक रवींद्र सिंह ने की. इस दौरान उनकी आत्मा की शांति के लिए लोगों ने दो मिनट का मौन रखा. इस मौके पर जदयू नेता पप्पू ज्वाला सिंह, योगेंद्र सिंह, रामाशीष साव, सुरेंद्र यादव, निर्मला देवी, सरस्वती देवी व अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >