युवती से छेड़खानी का प्रयास, विरोध करने पर की पिटाई

औरंगाबाद : नगर थाना क्षेत्र के एक युवक ने युवती के साथ घर में घुस कर छेड़खानी करने का प्रयास किया. जब युवती ने विरोध किया तो उसे व उसके भाई मोहम्मद गुड्डू के साथ मारपीट की. इस घटना से संबंधित प्राथमिकी युवती के बयान पर नगर थाने में दर्ज की गयी है. इसमें मोहममद […]

औरंगाबाद : नगर थाना क्षेत्र के एक युवक ने युवती के साथ घर में घुस कर छेड़खानी करने का प्रयास किया. जब युवती ने विरोध किया तो उसे व उसके भाई मोहम्मद गुड्डू के साथ मारपीट की. इस घटना से संबंधित प्राथमिकी युवती के बयान पर नगर थाने में दर्ज की गयी है. इसमें मोहममद फिरोज, दारोगा खान, सलमान खान व अन्य लोगों को आरोपित बनाया है. दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि मैं अपने घर पर थी, इसी बीच मोहम्मद फिरोज घर में घुस गया और मेरे साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया.
शोर करने पर मारपीट की. शोर सुन कर मेरा भाई गुड्डू आया तो उसके साथ भी मारपीट की. यही नहीं उसके साथ दोरागा खान, सलमान खान सहित अन्य लोग घर में घुस गये और मारपीट करने के बाद घर में रखे सामान को लूटपाट कर चलते बने. नगर थाने की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >